{"_id":"64318313c1be52204c07c916","slug":"chief-horticulture-officer-arrested-taking-bribe-in-jammu-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू में मुख्य बागवानी अधिकारी, बिचौलिया 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू में मुख्य बागवानी अधिकारी, बिचौलिया 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Sat, 08 Apr 2023 08:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:37 PM IST
सार
सीबीआई ने मुख्य बागवानी अधिकारी सर्बजीत सिंह और बिचौलिया गोहर अहमद धर को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथो पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में मुख्य बागवानी अधिकारी जम्मू सहित एक अन्य व्यक्ति (बिचौलिए) को गिरफ्तार किया है। यह राशि पदोन्नति में आने वाली बाधाओं को दूर करने और तैनाती देने के लिए मांगी गई थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता कनिष्ठ कर्मचारी ने जांच एजेंसी के पास शिकायत की थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने मुख्य बागवानी अधिकारी सर्बजीत सिंह और बिचौलिया गोहर अहमद धर को 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते रंगे हाथो पकड़ा है। दोनों आरोपियों के परिसरों सहित विशेष सचिव (बागवानी) के परिसर में भी तलाशी ली गई। इस दौरान 3.5 लाख रुपये (लगभग) की नकदी, चल-अचल संपत्ति सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। आरोपियों को जम्मू में सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तथ्यों की जांच की गई। मामला सही पाए जाने पर शनिवार को जाल बिछाया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन