फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chib biradari mail

Jammu News: चिब बिरादरी के हजारों लोगों ने बाबा धर्म चंद देवस्थान पर टेका माथा

विज्ञापन
Chib biradari mail
नड में ऑल इंडिया चिब बिरादरी ने हर्षोल्लास से मनाई मेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। गांव नड़ स्थित बाबा धर्म चंद देवस्थान पर सोमवार को ऑल इंडिया चिब बिरादरी की मेल का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा धर्म चंद देव स्थान पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। मेल का आयोजन बाबा धर्म चंद देव स्थान कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब की देखरेख में हुआ। मौके पर जम्मू कश्मीर किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे यज्ञ के साथ हुई। यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पठानकोट, आदि जगहों से चिब के साथ अन्य बिरादरियों के लोग पहुंचे थे। सभी ने एकता और भाईचारा दर्शाते हुए बाबा धर्म चंद के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कमेटी के उपप्रधान मदन सिंह चिब ने बताया कि इस मेले को सफल बनाने के लिए बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और देर शाम तक लोग आते रहे। वहीं, कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह चिब ने बताया इतने बड़े मेले को सफल बनाना बाबा धर्म चंद जी का आशीर्वाद और बिरादरी की आपसी एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेल का कार्यक्रम सुबह सात बजे हवन के साथ शुरू किया गया, जो सुबह नौ बजे तक जारी रहा है। उसके बाद बिरादरी की बैठक हुई, जिसमें किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ने बिरादरी के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करना, उन्हें अच्छे संस्कार देना और आपसी एकता बनाए रखने के लिए कहा। 10 बजे बाबा के दर्शन किए और भंडारा शुरू किया गया। बिरादरी के बुजुर्ग सेवानिवृत्त मास्टर रछपाल सिंह चिब, प्रेम सिंह चिब तथा पवन सिंह चिब ने बताया कि उनकी बिरादरी की युवा पीढ़ी पर उन्हें गर्व है। सभी युवा एकता और भाईचारे से मेल में सेवाएं दे रहे हैं। बाबा धर्म चंद से कामना है कि बिरादरी पर इसी तरह कृपा बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed