{"_id":"606a9b508ebc3ee64a35692d","slug":"chhattisgarh-naxal-attack-martyred-rakeshwar-singh-manhas-khour-jammu-kashmir-sacrificed-life-in-naxal-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमला: जम्मू-कश्मीर का लाल लापता, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमला: जम्मू-कश्मीर का लाल लापता, घर में मचा कोहराम
Mon, 05 Apr 2021 10:38 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
राकेश्वर सिंह मन्हास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के राकेश्वर सिंह मन्हास लापता हैं। वह खोड़ तहसील के रहने वाले हैं। बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 से अधिक जवानों को घेर कर हमला किया। बीजापुर एसपी ने रविवार को बताया कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान अब भी लापता हैं। नक्सलियों ने दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
विज्ञापन
इस घटना पर सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने कहा कि अगर हमारी किसी भी तरह की विफलता होती, तो इतने नक्सली नहीं मारे जाते। उन्होंने कहा कि घायल नक्सलियों एवं मृत नक्सलियों के शवों को ले जाने के लिए तीन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अभी ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की सटीक संख्या कहना मुश्किल है, लेकिन यह संख्या 25-30 होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें