फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chhari Mubarak Yatra of Shri Baba Budha Amarnath taken out in Poonch

पुंछ: हर्षोल्लास के साथ पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए हुई रवाना

Mon, 28 Aug 2023 02:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व आज पुंछ नगर स्थित श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती का चांदी की प्रतीक छड़ी मुबारक यात्रा श्री बुढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
Chhari Mubarak Yatra of Shri Baba Budha Amarnath taken out in Poonch
पुंछ - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

पुंछ में श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से हर्षोल्लास के साथ पवित्र छड़ी मुबारक यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस और सुरक्षाबलों की तरफ से सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व आज पुंछ नगर स्थित श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर से भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती का चांदी की प्रतीक छड़ी मुबारक यात्रा श्री बुढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना हुई। इसमें बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व सुबह सात बजे वैदिक मंत्रों के साथ छड़ी पूजन किया गया। इसके उपरांत भक्तों के दर्शन के लिए छड़ी मुबारक को सभागार में रखा गया, जहां पर प्रवचन भी हुए।
विज्ञापन


फिर छड़ी मुबारक को दशनामी अखाड़ा मंदिर के द्वारा लाया गया। जहां पर पुलिस की तरफ से छड़ी को सलामी दी गई। इसके उपरांत भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच छड़ी मुबारक यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed