{"_id":"6529b7bec1b0510aa10acc65","slug":"chess-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-222311-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरुष में जीसीईटी जम्मू और महिला वर्ग में पीजी विभाग जेयू अंतर कॉलेज चेस चैंपियनशिप का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरुष में जीसीईटी जम्मू और महिला वर्ग में पीजी विभाग जेयू अंतर कॉलेज चेस चैंपियनशिप का विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जीसीईटी जम्मू और पीजी विभाग ने अंतर कॉलेज चेस चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में खिताब हासिल किया। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हुआ। पुरुष वर्ग में जीसीईटी जम्मू की टीम ने पीजी विभाग जेयू को 3-1 अंक से हराया। जीसीईटी के रक्षित लखनपाल ने अभिनेष, अंगद सिंह बाली ने शुभदीप, अर्चित मोहन ने सकल शर्मा को हराया, जबकि जीसीईटी के केशव मनसोत्रा को पीजी विभाग के नवदीप सिंह से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह एमआईईटी जम्मू ने जीडीसी भद्रवाह को 2.5-0.5 से हरा कांस्य पदक पाया। एमआईईटी के राघव शर्मा ने सुमीर शर्मा, शीर्षक शर्मा ने हिमशेखर कटोच को मात दी, जबकि तुषार पंडिता को जीडीसी भद्रवाह के अर्जुन कुमार से हार का सामना करना पड़ा। सुपर्ब जैन और उकाब आलम के बीच मैच ड्रॉ रहा।
महिला वर्ग में पीजी विभाग जेयू की टीम ने जीसीडब्ल्यू उधमपुर को 3-1 से हराया। मनीषा महाजन ने उन्वेषा शर्मा, नैना शर्मा ने काजल देवी, सोनाली मन्हास ने किरण शर्मा को हराया, जबकि पीजी विभाग की ईशा जम्वाल को भावना शर्मा से हार मिली। जीडीसी पुंछ की टीम ने जीडीसी रामनगर की टीम को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। जीडीसी पुंछ की रशिमा शर्मा ने पल्लवी शर्मा, रितिका वर्मा ने वंदना देवी, तमिना फलक ने सलोनी देवी को हराया, जबकि जीडीसी पुंछ के मुसर्रत नईम को निशा देवी से हार मिली।
यहां डॉ. मनदीप सिंह, बलबीर सिंह चिब, राजिंदर सिंह, विमल किशोर, डॉ. मुकेश कुमार, जय भारत, राज कुमार बख्शी, गगन कुमार, रविंदर सिंह और रवीश वैद मौजूद थे।