{"_id":"6685f65d6c52e163590cda56","slug":"checking-in-police-station-jammu-news-c-10-jam1008-393595-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: त्रिकुटा नगर थाने पहुंचे डीआईजी, निरीक्षण में रिकॉर्ड व्यवस्थित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: त्रिकुटा नगर थाने पहुंचे डीआईजी, निरीक्षण में रिकॉर्ड व्यवस्थित मिला
विज्ञापन
डीआईजी सुनील गुप्ता त्रिकुटा नगर का निरीक्षण करते: स्रोत पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। डीआईजी सुनील गुप्ता ने बुधवार को त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एमएचसी कक्ष, मालखाना तथा हवालात के अलावा महिला डेस्क रजिस्टर, साइबर रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, एनडीपीएस रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि की भी जांच की। हालांकि इस दौरान अधिकांश रिकार्ड से वह संतुष्ट नजर आए। पुलिस स्टेशन परिसर तथा आस-पास का क्षेत्र भी साफ-सुथरा पाया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीपीओ ईस्ट और एसएचओ को स्टेशन व अपने-अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएचओ को समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए। साथ ही महिला शिकायतकर्ताओं पर विशेष ध्यान देने तथा महिलाओं की शिकायतों को पुलिस स्टेशन की महिला कर्मचारियों द्वारा निपटाने के लिए कहा। एनडीपीएस, सड़क दुर्घटना, भूमि विवाद आदि मामलों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। सभी अधिकारियों को जांच के तहत सभी एनडीपीएस मामलों में बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने को कहा।
यात्री निवास की सुरक्षा जांची
त्रिकुटा नगर थाने के बाद डीआईजी ने रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम, रेलवे स्टेशन जम्मू का भी औचक दौरा किया। इस दौरान अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा की समीक्षा भी की। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने वैष्णवी धाम और उसके आसपास तैनात गार्डों, रास्ते में चेकिंग, लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया। तैनात जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।