फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   check dam ,demand

Jammu News: पुरमंडल से उत्तरबहनी तक देविका में चेक डेम बनाने की मांग

Mon, 20 May 2024 06:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 20 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
check dam ,demand
लोगो ने गुप्ता गंगा के किनारों पर पौधारोपण की भी मांग की
विज्ञापन


पुरमंडल । पुरमंडल से उत्तरबनी तक गुप्त गंगा के नाम से जाने जाने वाली ऐतिहासिक नदी में हर गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है और सूखा पड़ जाता है। इसके चलते लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस नदी में जगह जगह चेक डैम बनाए जाएं और दोनों किनारे पर पैदल चलने का रास्ता बनाया जाए। इसके साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे भी लगाए जाएं।


ऐतिहासिक नदी गुप्त गंगा का महत्व सदियों से चला आ रहा है। इस नदी में रेत में थोड़ा सा गड्ढा करने पर हर मौसम में पानी निकल आता है। इस जल से लोग स्नान करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की पुरमंडल से उत्तरबनी तक इस गुप्त गंगा के किनारे कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनमें इंद्रेश्वर, उमापति, वीरेश्वर, खड़केश्वर, बिल्केश्वर, भूतेश्वर, कशीश्वर, गणेश्वर प्रमुख हैं जिनको प्राचीन समय में डोगरा शासकों ने बनाया था स्थानीय लोगों हेमराज शर्मा, जोगिंदर शर्मा, गोपाल शर्मा, आदि ने बताया कि इस नदी में पानी का जलस्तर दिनों दिन नीचे जा रहा है जो कि गर्मियों के मौसम में लोगों को बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ता है
विज्ञापन

पुरमंडल और उतरवानी तीर्थ स्थल का जीर्णोदार किया जाए। इसके साथ ही लोगों ने केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन से पुरमंडल से उत्तरबनी तक इस पूजनीय देविका नदी के किनारे पैदल रास्ता बनाया जाए ताकि लोग इस एतिहासिक स्थल की परिक्रमा भी कर सकें। पर्यटक अपनी मर्जी से पुरमंडल से उत्तरबानी तक पैदल यात्रा भी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed