फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Charges framed on Chief Engineer's OSD and driver in bribery case

रिश्वत मामले में मुख्य अभियंता के ओएसडी और चालक पर आरोप तय

विज्ञापन
Charges framed on Chief Engineer's OSD and driver in bribery case
जम्मू। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन जम्मू मोहन सिंह परिहार ने रिश्तवत मामले में मुख्य अभियंता के ओएसडी नजीर अहमद और चालक राजू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए।
विज्ञापन

एसीबी के अनुसार प्राथमिकी रियासी के सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई है। वह स्वयं सहायता समूह मेसर्स गुरु नानक बिल्डर्स जम्मू के तहत पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) विभाग में ठेकेदार के रूप में सेवाएं दे रहा है। रियासी-अंगी रोड पर किए गए कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ भुगतान के लिए 32.12 लाख रुपये की राशि लंबित थी। भुगतान जारी करने के लिए उन्होंने मुख्य अभियंता कार्यालय पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) जम्मू से कई बार संपर्क किया, जहां मुख्य अभियंता नासिर गोनी के ओएसडी आरोपी नजीर अहमद ने लंबित धनराशि के लिए 10 लाख रुपये जारी करने के लिए 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इस संबंध में उनकी शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जम्मू ने जाल बिछाया और ओएसडी नजीर अहमद को 70,000 रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी राजू सिंह तत्कालीन चालक पीडब्ल्यूडी (आर एंड बी) मुख्य अभियंता कार्यालय जम्मू ने रिश्वत की रकम को लिया। जांच पूरी होने के बाद चालान पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed