{"_id":"6348e628ac9b995e2b6f3acc","slug":"charge-sheet-against-crpf-personnel-journalist-and-researcher","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सीआरपीएफ कर्मी, पत्रकार व शोधार्थी के खिलाफ आरोप पत्र, आईएसआई एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सीआरपीएफ कर्मी, पत्रकार व शोधार्थी के खिलाफ आरोप पत्र, आईएसआई एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप
Fri, 14 Oct 2022 10:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:01 AM IST
सार
सीआरपीएफ की 171 बटालियन में तैनात खटाना पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों और आईएसआई एजेंट के इशारे पर गोपनीय जानकारी एकत्र करने और इसे साझा करने का आरोप है। वह आतंकी हैंडलर यूसुफ बलूच का एजेंट है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने एक डिजिटल पत्रिका के संपादक और एक पीएचडी शोधार्थी के खिलाफ आतंकवाद को महिमामंडित करने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ भी आरोप पत्र पेश किया गया है।
विज्ञापन
मासिक ऑनलाइन पत्रिका कश्मीरवाला के संपादक और श्रीनगर निवासी पीरजादा फहाद शाह और बडगाम निवासी आला फाजिली पर भारतीय दंड संहिता तथा विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (यूएपीए) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शाह को आतंकवाद को महिमामंडित करने, फ र्जी खबरें फैलाने तथा कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता को उकसाने के मामले में पांच फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, कश्मीर विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थी फाजिली को ऑनलाइन पत्रिका में उसके अत्यंत भड़काऊ तथा देशद्रोह की भावना वाले लेख के लिए 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि शाह ने साजिश के तहत फाजिली के लेख को प्रकाशित किया ताकि आतंकवाद तथा देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। एसआईए ने बयान में कहा भड़काऊ और देशद्रोही लेखन, अशांति पैदा करने और भोले-भाले युवाओं को हिंसा का रास्ता अपनाने के लिए सहायता और उकसाने का इरादा है।
लेख राष्ट्रीय एकता के खिलाफ पाया गया और देश के क्षेत्र के एक हिस्से के अलगाव के दावे का समर्थन करता है जिसे चुनौती दी गई है। वहीं, सीपीआरएफ कर्मी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जिस पर आईएसआई एजेंट के रूप में काम करने और भारत पर हमले की रणनीति बनाने में दुश्मन की मदद करने का आरोप है।
एसआईए ने बताया कि सरकारी गोपनीयता अधिनियम और अन्य कानूनों की संबंधित धाराओं के तहत श्रीनगर में एक विशेष एनआईए अदालत में कचावा कोकरनाग निवासी आईएसआई के सदस्य जुल्फकार अली खटाना के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया।
बताया कि सीआरपीएफ की 171 बटालियन में तैनात खटाना पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों और आईएसआई एजेंट के इशारे पर गोपनीय जानकारी एकत्र करने और इसे साझा करने का आरोप है। वह आतंकी हैंडलर यूसुफ बलूच का एजेंट है।