फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Change: Amidst the winds of peace, tourists flow in Kashmir six lakh tourists arrived in just four months

बदलाव: अमन की बयार के बीच कश्मीर में सैलानियों की बहार, चार माह में ही छह लाख पर्यटक पहुंचे

Mon, 09 May 2022 06:23 AM IST
अनुराग सक्सेना अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 06:23 AM IST
सार

श्रीनगर से लेकर गुलमर्ग और पहलगाम तक घाटी पर्यटकों से गुलजार है। श्रीनगर की डल झील में सैलानी देर रात तक शिकारों में लुत्फ उठा रहे हैं। ज्यादातर होटल जुलाई तक के लिए बुक हैं। घाटी में अरसे बाद पर्यटन के इस दौर ने जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को संजीवनी दी है।

विज्ञापन
Change: Amidst the winds of peace, tourists flow in Kashmir six lakh tourists arrived in just four months
डल झील में सैर करते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में अमन की बयार के बीच सैलानियों की बहार आ गई है। घाटी की बदली आबोहवा के कारण अब रिकॉर्ड सैलानी पहुंच रहे हैं। बीते साल जितने पर्यटक कश्मीर आए, करीब उतने ही इस साल पहले चार महीने में आ चुके हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर से लेकर गुलमर्ग और पहलगाम तक घाटी पर्यटकों से गुलजार है। श्रीनगर की डल झील में सैलानी देर रात तक शिकारों में लुत्फ उठा रहे हैं। ज्यादातर होटल जुलाई तक के लिए बुक हैं। घाटी में अरसे बाद पर्यटन के इस दौर ने जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को संजीवनी दी है।
विज्ञापन


इस साल अप्रैल तक गाटी में छह लाख पर्यटक आ चुके हैं, जबकि 2021 में पूरे साल कुल 6.61 लाख सैलानी आए थे। श्रीनगर में ही रोजाना पांच हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। बीते वर्ष यह आंकड़ा 1,800 के करीब था। इस साल जनवरी में 60 हजार, फरवरी में 1.05 लाख और अप्रैल में 2.6 लाख सैलानियों ने घाटी का रुख किया। मार्च के अंतिम सप्ताह में डल झील के तट पर आयोजित ट्यूलिप उत्सव में रिकॉर्ड 3.5 लाख पर्यटक पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंडोला से एक माह में मिले 12.54 करोड़
गुरमर्ग से गंडोला का कारोबार ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। साल 2021-22 में गंडोला से 48.23 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जबकि इस अप्रैल में 12.54 करोड़ रुपये का राजस्व यहां से मिला है।

ट्रेवल एजेंट्स सोसायटी ऑफ कश्मीर (टास्क) के उपाध्यक्ष अथर यामीन के अनुसार, इस साल पर्यटकों की संख्या का रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। घाटी के बजट होटलों से लेकर बड़े सितारा होटलों तक जुलाई तक की बुकिंग है।

घाटी के लिए रिकॉर्ड उड़ानें
श्रीनगर में सामान्य दिनों में 48 उड़ानें होती हैं, लेकिन 12 अप्रैल को 102 उड़ानों से रिकॉर्ड 15,199 यात्रियों ने कश्मीर की यात्रा की। 29 मार्च को भी 15,014 यात्रियों ने श्रीनगर हवाईअड्डे से यात्रा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed