{"_id":"6473813ec08f2bc2d0026f05","slug":"chances-rain-some-parts-jammu-kashmir-till-may-31-people-are-facing-problems-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 31 मई तक बारिश के आसार, लगातार पारा बढ़ने लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 31 मई तक बारिश के आसार, लगातार पारा बढ़ने लोगों को हो रही परेशानी
Sun, 28 May 2023 10:09 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 10:09 PM IST
सार
जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित डल झील का नजारा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम खुला रहने के बावजूद दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट जारी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 29 से 31 मई तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसमें 30 और 31 मई को मौसम अधिक प्रभावित रह सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में रविवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया, लेकिन भीषण गर्मी से अभी राहत बनी हुई है। जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बनिहाल में दिन का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 25.6, कटड़ा में 33.3 और भद्रवाह 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 25.4, पहलगाम में 20.9 और गुलमर्ग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।