{"_id":"63f8f91e5fb669ef290bc6c0","slug":"chances-of-rain-and-snowfall-in-jammu-kashmir-from-tomorrow-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : घाटी में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : घाटी में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार, अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री ऊपर
Sun, 26 Feb 2023 01:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 26 Feb 2023 01:43 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में चढ़ते पारे से आज से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 26 से 28 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसका कश्मीर में अधिक प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
मौजूदा मौसम के साफ रहने के कारण अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में शुक्रवार दोपहर को सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 27.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 19.6, बटोत में सामान्य से 7.4 डिग्री चढ़कर 19.5, कटड़ा में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 25.6 और भद्रवाह में सामान्य से 7.5 डिग्री चढ़कर 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, कुपवाड़ा में माइनस 0.2, गुलमर्ग में माइनस 3.4 और लेह में माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।