फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance of rain and snowfall in Jammu Kashmir from February 19 to 21

Jammu Kashmir : प्रदेश में आज से फिर मौसम बिगड़ने के आसार, 21 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

Sun, 19 Feb 2023 01:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 01:27 AM IST
सार

खराब मौसम की सूरत में जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक उछाल आया है।

विज्ञापन
Chance of rain and snowfall in Jammu Kashmir from February 19 to 21
श्रीनगर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकलती महिला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मौसम फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 से 21 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। खराब मौसम की सूरत में जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।

विज्ञापन


इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 7 से 11 डिग्री तक उछाल आया है। कई हिस्सों में रात में ठंडक भी कम हुई है। जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया और धूप खिली रही।
विज्ञापन


यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री चढ़कर 23.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 9.8 डिग्री चढ़कर 21.6, बटोत में सामान्य से 7.9 डिग्री चढ़कर 19.4, कटड़ा में सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 23.7 और भद्रवाह में सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी के पारे में भी उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 18.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 और गुलमर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed