फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chance of rain and snow in Jammu and Kashmir today

जम्मू-कश्मीर में आज बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
Chance of rain and snow in Jammu and Kashmir today
जम्मू में सोमवार को दिन में छाए बादल। अमर उजाला - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्के बादल छाए रहे। पहाड़ी क्षेत्रों में दोबारा ठंडक का अहसास हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 से 26 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें 26 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। बर्फबारी की सूरत में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। शहर और आसपास के कुछ इलाकों में तड़के कोहरा भी छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ, लेकिन बादल भी छाए रहे। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 25.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 21.2, बटोत में 18.5, कटड़ा में 25.2 और भद्रवाह में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में दिन के तापमान में सुधार आया है, लेकिन रात को ठंडक कायम है। लेह में न्यूनतम तापमान माइन 2.2 और कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर और जम्मू के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री ऊपर चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed