फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chamber of Commerce President Held Meeting

पाकिस्तान रच रहा साजिश, सुरक्षा एजेंसियां हो सतर्क : अरुण

विज्ञापन
Chamber of Commerce President Held Meeting
पाकिस्तान रच रहा साजिश, सुरक्षा एजेंसियां हो सतर्क : अरुण
- मृतकों की आत्मा के लिए रखा मौन, घायल के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पड़ोसी देश पाकिस्तान बड़ी साजिश रच रहा है। सामान्य स्थिति लौटने और हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में लोगों की शांतिपूर्ण और जबरदस्त भागीदारी सहन नहीं हुई। अब फिर से आतंकवाद फैलाकर लोगों को डराने की कोशिश की जा रही है। यह बात चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने विभिन्न बाजार मंडलों के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक में कही। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सुरक्षा बल आतंकवाद को उसके व्यापक स्तर से खत्म करने के लिए प्रभावी ढंग से काम कर रहा है, लेकिन आगामी अमरनाथ यात्रा, बूढ़ा अमरनाथ यात्रा और मचैल माता यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और अन्य एजेंसियों को अलर्ट रहने की जरूरत है। होटल उद्योग सहित व्यापारिक समुदाय से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को उनकी खरीदारी और होटल सेवाओं पर उचित छूट देने की भी अपील की। बातचीत के दौरान विभिन्न बाजार एसोसिएशनों के अध्यक्षों ने विभिन्न बाजारों में दरबार मूव, ट्रैफिक मूवमेंट और रेहड़ी स्टैंड से संबंधित मुद्दे उठाए।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, राजीव गुप्ता, रोश गुप्ता, विश्वमित्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, मधु शर्मा, राजन गुप्ता, सुरिंद्र महाजन, हरदीप सिंह, शाम लंगर, रमेश टाक, जोगिंद्र गुप्ता, संजय कुमार, अश्वनी गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed