फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Chamber of Commerce Gave Statement in Favour of Nai Basti Shopkeepers

सतवारी, नई बस्ती के दुकानदारों के लिए उचित पुनर्वास नीति बनाएं : चैंबर

विज्ञापन
Chamber of Commerce Gave Statement in Favour of Nai Basti Shopkeepers
-उपराज्यपाल हस्तक्षेप करें, दर्जनों परिवार आजीविका खोने जा रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने फ्लाईओवर के निर्माण में सतवारी और नई बस्ती के आ रहे 39 प्रतिष्ठानों के दुकानदारों के लिए उचित पुनर्वास नीति बनाने की मांग की है। उन्होंने उपराज्यपाल से दुकानदारों के विस्थापन के मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने को कहा है।
गुप्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने कई अवसरों पर स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि किसी भी छोटे दुकानदार को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन इस विशेष मामले में दर्जनों दुकानदार अपने परिवारों के साथ अपनी आजीविका खोने जा रहे हैं। तहसीलदार दक्षिण ने दुकानों पर नोटिस चिपका दिया है, जिसमें स्पष्ट रूप से संबंधित दुकानदारों से 19 जुलाई तक उक्त संरचनाओं को खाली करने और सामान हटाने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर बिना किसी और नोटिस के राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतीत में ऐसे कई उदाहरण हैं जब विकासात्मक गतिविधियों से उजड़े लोगों को उनकी आजीविका और उनके परिवारों के लिए उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया गया। हालांकि इस समय ऐसी कोई पुनर्वास नीति नहीं है, लेकिन हमें यकीन है कि प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए समय-समय पर नीतियों को आवश्यकताओं के अनुसार तैयार किया जाता है। प्रधानमंत्री के सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के नारे को ध्यान में रखते हुए प्रभावित दुकान मालिकों के पुनर्वास के लिए कोई नीति बनाई जाए जो 1963 से जम्मू नगर पालिका को अपना किराया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंजवानी से सतवारी तक के फ्लाईओवर के निर्माण में उक्त प्रतिष्ठान आ रहे हैं। यह विशेष फ्लाईओवर दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे से संबंधित बताया जा रहा है जो सही नहीं है, जबकि इस एक्सप्रेस-वे को कुंजवानी से कटड़ा की ओर मोड़ दिया गया है। यह विशेष फ्लाईओवर जम्मू शहर के आगे के विकास का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed