फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   chalan in jammu

Jammu News: ओवरलोड यात्री वाहन का चालान, अतिरिक्त यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर भेजा

विज्ञापन
chalan in jammu
वाहनों का निरीक्षण करते मोटर वाहन विभाग के अ​धिकारी
जम्मू। अखनूर बस हादसे के बाद यातायात पुलिस सतर्क हो गई है। अब ओवरलोडिंग यात्री वाहनों का चालान ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त यात्रियों को दूसरे वाहन की व्यवस्था कर भेजा जा रहा। बता दें, अखनूर में खाई गिरी बस का ओवरलोडिंग का चालान कर छोड़ दिया था। आगे जाकर बस खाई में जा गिरी थी। इसमें करीब 22 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को मोटर वाहन विभाग ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया। इस दौरान 130 वाहनों की जांच की जिसमें 48 वाहनों का 148200 रुपये का ई-चालान किया गया। इसमें ओवरलोडिंग, रूट परमिट, बिना सीट बेल्ट, बिना डीएल जैसे मामले थे। इस दौरान ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों से अतिरिक्त यात्रियों काे मौके पर ही उतारकर दूसरे यात्री वाहनों से उन्हें गंतव्य तक भेजा गया। इस दौरान वाहन चालक और यात्रियों को यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जागरूक भी किया गया। इस दौरान कहा कि मोटर वाहन नियमों का आदतन उल्लंघन करने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये विशेष नाका एआरटीओ (मुख्यालय) रेहाना तबस्सुम, मोटर वाहन निरीक्षक विकास श्रीवत्स और जगनदीप सिंह की अगुवाई में लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed