{"_id":"67e661ff7e9be9e17e0cdcda","slug":"chaitra-navratri-before-chaitra-navratri-crowd-of-devotees-gathered-in-katra-estimated-to-reach-35-thousand-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र से पहले कटड़ा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 35 हजार तक पहुंचने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्र से पहले कटड़ा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, 35 हजार तक पहुंचने का अनुमान
Fri, 28 Mar 2025 02:17 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:17 PM IST
सार
चैत्र नवरात्र से पहले ही कटड़ा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, और वीकेंड पर और अधिक भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है, साथ ही यात्रा सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी धाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
धर्मनगरी में चैत्र नवरात्र पर्व से पहले ही श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। नवरात्र शुरू होने से कई दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंजीकरण कराने के लिए कक्षों की ओर जाते देखे जा रहे हैं। मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करने के लिए श्रद्धालु लगातार धर्मनगरी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को शाम छह बजे तक 28 हजार भक्तों ने भवन की ओर प्रस्थान किया था। मौसम खुला रहने के कारण श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवाएं निर्बाध रूप से जारी हैं। चैत्र नवरात्र से पहले ही पिछले सप्ताह से यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। आमतौर पर वीकेंड के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार चैत्र नवरात्र में और अधिक भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
खासकर इसलिए क्योंकि नवरात्र का पहला दिन वीकेंड (शनिवार) पर पड़ रहा है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मां के दरबार में पहुंचने की संभावना है। पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शाम पांच बजे तक 24,500 भक्त भवन की ओर रवाना हो चुके थे, जबकि शाम छह बजे तक यह संख्या बढ़कर 28 हजार हो गई। कक्ष बंद होने तक 35 हजार का आंकड़ा पार करने का अनुमान लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
वर्ष 2024 के नवरात्रों की बात करें तो रोजाना 30 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, दूसरी ओर भवन में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे यात्री बिना किसी संकोच के आराम से दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम साफ रहने के कारण कटड़ा से सांझी चौक के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, अर्द्धकुंवारी से भवन के लिए बैटरी कार सेवा और भवन से भैरों घाटी के लिए रोपवे सेवा दिनभर सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।