{"_id":"57ae00554f1c1be060ee4308","slug":"chadi-mubarak-yaara-will-go-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: आज पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी छड़ी मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: आज पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी छड़ी मुबारक
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
अमरनाथ यात्रा के आखिरी पड़ाव के साथ शनिवार को छड़ी मुबारक पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगी।
इसमें छड़ी मुबारक पहलगाम, चंदनबाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी से होती हुई रक्षाबंधन पर 18 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी। वहां भगवान अमरेश्वर के हिमलिंग स्वरूप के दर्शन कर यात्रा की समाप्ति होगी। अब तक देशभर से 2.19 लाख यात्री पवित्र गुफा तक पहुंच चुके हैं।
छड़ी मुबारक शेड्यूल के अनुसार 13 अगस्त को दशमी की सुबह छड़ी मुबारक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संत महात्माओं के संग पवित्र गुफा के लिए दशनामी अखाड़ा से प्रस्थान करेगी। रास्ते में सूर्येश्वर मंदिर सोनवार, शिवमिंदर पांपोर, शिव मंदिर बिजबिहाड़ा, गणेश मंदिर लिद्दर और गौरीशंकर मंदिर पहलगाम में पूजा-अर्चना के लिए प्रवेश करेगी। रात्रि विश्राम पहलगाम में होगा।

Trending Videos
रक्षाबंधन के दिन पवित्र गुफा में होगी पूजा-अर्चना
बाबा बर्फानी
- फोटो : Amar Ujala
14 अगस्त एकादशी पर रविवार को पहलगाम से छड़ी पूजन व रात्रि विश्राम होगा और अगले दिन स्वतंत्रता दिवस पर द्वादशी को छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी के लिए दोपहर दो बजे प्रस्थान करेगी। रात्रि विश्राम चंदनबाड़ी में करने के पश्चात 16 अगस्त त्रयोदशी के अवसर पर छड़ी मुबारक सुबह सात बजे चंदनबाड़ी से प्रस्थान करेगी और रात्रि विश्राम शेषनाग में होगा।
अगले दिन 17 अगस्त को छड़ी मुबारक सुबह सात बजे शेषनाग में पूजा अर्चना करने के बाद पंचतरणी के लिए रवाना होगी और वहीं रात्रि विश्राम होगा। रक्षाबंधन की सुबह छड़ी मुबारक पवित्र गुफा में प्रवेश कर हिमलिंग के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना करेगी।
दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरि के अनुसार शेड्यूल के मुताबिक ही छड़ी मुबारक अपने रूट को तय करेगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की गई हैं।