कश्मीर बाढ़: केंद्र ने दी 200 करोड़ रुपये की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये की मदद दे दी गई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से बात कर हालात का जायजा लिया। गृह मंत्री ने मुफ्ती को आश्वस्त किया है कि राहत सामग्रियां कम से कम समय में विमानों के जरिए घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचाई जाएंगी।
बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए सोमवार को कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समूह ने बैठक कर राहत और बचाव ऑपरेशन की रणनीति पर मंथन किया।
सरकार ने एनडीआरएफ की दो टीमें श्रीनगर भेजीं
राज्य में राहत और बचाव युद्ध स्तर पर चलाने के लिए केंद्र सरकार ने सेना समेत आपदा प्रबंधन टीम को झोंक दिया है। सरकार ने एनडीआरएफ की दो टीमें श्रीनगर भेजीं हैं और छह अन्य टीमों को भी भेजा जा रहा है।
खुद पीएम मोदी ने राज्य के हालातों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को कश्मीर भेजा है। पीएम ने बाढ़ की स्थिति के सही आकलन तथा सभी तरह की सहायता के वास्ते राज्य प्रशासन के साथ समन्वय के लिए नकवी को मौके पर भेजा है।
नकवी को बाढ़ की स्थिति के बारे में आकलन करने और राहत अभियान में सैन्य अधिकारियों के साथ ही राज्य सरकार के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। नकवी ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य को सभी तरह की सहायता मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वह इसका आकलन करेंगे कि केंद्र से किस तरह की सहायता की जरूरत है।