फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Central University Celebrate Foundation Day

Jammu News: केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 14वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
Central University Celebrate Foundation Day
फोटो पीएच 1 में
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू (सीयूजे) ने वीरवार को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में संकाय सदस्यों के साथ-साथ छात्रों ने सफलता के 14 वर्षों का जश्न मनाया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के कुलपति प्रोफेसर संजीव जैन ने सभी को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने विश्वविद्यालय के कामकाज के बारे में बताया। छात्रों, कर्मचारियों और शिक्षकों से साझा दृष्टिकोण और दिशा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. यशवंत सिंह ने कहा कि सिर्फ 14 वर्षों में केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बुनियादी ढांचे, शिक्षाविदों, प्लेसमेंट और छात्र उपलब्धियों में तेजी से विकास किया है। सहायक रजिस्ट्रार विकास गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यों ने भी विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed