फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central to ensure free and fair elections in Jammu

साफ-सुथरे चुनाव में केंद्र का योगदान: मुफ्ती

Thu, 18 Dec 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 18 Dec 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
central to ensure free and fair elections in Jammu

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी प्रत्याशी स. अमरीक सिंह रीन के समर्थन में वीरवार को वोट मांगने पहुंचे पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि रियासत में अब तक साफ-सुथरे चुनाव हुए हैं और इसमें केंद्र सरकार का बेहतर योगदान रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2002 के चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी ने लाल किले से जम्मू-कश्मीर में स्पष्ट चुनाव करवाने की बात कही थी। कश्मीर में कभी मतदान से कतराने वाले लोगों ने खुलकर वोट डाले हैं। पीडीपी के सत्ता में आने पर जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी ने जातपात और रीजन के नाम पर कभी भी जनता को बांटने का काम नहीं किया है। सत्ता में रह कर कश्मीर, लद्दाख और जम्मू खित्ते के लोगों से समान इंसाफ किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू को आधुनिक शहर बनाने के साथ मुबारक मंडी को नई शक्ल देकर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पार्किं ग की समस्या का उचित हल निकाला जाएगा। सीवरेज और पेयजल सप्लाई को दुरुस्त बनाने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का वजीर-ए-आजम सबके लिए है। भारत को चीन के आगे ले जाना है।


इसके लिए देश में विकास को नई गति देने की जरूरत है। इस दौरान भाजपा नेता चौधरी मनमोहन सिंह ने मंच से पीडीपी का दामन थामने की घोषणा की। प्रत्याशी रीन ने दावा किया कि सत्ता में आने पर गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र को नई शक्ल दी जाएगी। इस अवसर पर पार्टी नेता रंगील सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed