फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central minister dr. jitendra singh to visit jammu kashmir, bjp will organise welcome rally

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद डॉ. जितेंद्र आज पहली बार आएंगे जम्मू, भाजपा नेता निकालेंगे स्वागत रैली

Fri, 07 Jun 2019 12:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 07 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
central minister dr. jitendra singh to visit jammu kashmir, bjp will organise welcome rally
राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई, फाइल
मोदी सरकार में जम्मू-कश्मीर से इकलौते मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार शुक्रवार सात जून को जम्मू पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार सिंह के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा नेता व कार्यकर्ता स्वागत रैली निकालेंगे। जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह 9:45 बजे डॉ. जितेंद्र के पहुंचने पर उनका स्वागत किया जाएगा और उसके बाद उन्हें जुलूस की शक्ल सतवारी, अप्सरा रोड से शिवाजी चौक होते हुए पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर तक लाया जाएगा। 
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में डॉ. जितेंद्र सिंह की प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत अन्य पार्टी नेताओं से विभिन्न मसलों पर चर्चा होने के आसार भी है। उल्लेखनीय है कि त्रिकुटा नगर में पार्टी मुख्यालय के सामने ही डॉ. जितेंद्र सिंह का निवास भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद जुगल किशोर शर्मा के लिए भाजपा की जम्मू वेस्ट इर्काई द्वारा अभिनंदन समारोह का सात जून को आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे रायल एस्टेट तोप ब्रिज अखनूर रोड पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed