फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   central amendment

बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
central amendment
शाम को िवक्म चौक अौर जूनीवरसटी रोड पर लगा जाम
जम्मू। राज्य से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने के बाद शहर में धारा 144 लगा दी गई थी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। वीरवार को इसमें ढील दी गई। इस दौरान बाजारों में दुकानें खुलने से चहल-पहल दिखाई दी। शहर में जनजीवन भी पटरी पर लौटने लगा है। बिना रोक-टोक के निजी व यात्री वाहन भी चलते रहे। इससे लोगों ने कुछ राहत महसूस की। बाजारों में पहुंचे लोगों ने राखी, बकरीद के अलावा स्वतंत्रता दिवस के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने और धारा 144 लागू होने से लोग त्योहार को लेकर चिंतित थे। वीरवार को जैसी ही बाजार खुलने और वाहन चलने की लोगों को जानकारी मिली, तो सभी खरीदारी के लिए निकल पड़े। इसकी वजह से बाजारों में रौनक देखने को मिली। हालांकि अभी दूरदराज क्षेत्रों के लोग कम संख्या में ही बाजार में खरीदारी करने पहुंचे रहे हैं।
विज्ञापन

परेड मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि धारा 144 के कारण लगातार तीन दिन तक उन्हें दुकानें बंद रखनी पड़ीं। इससे उन्हें नुकसान हुआ है। अभी तक पिछले साल के मुकाबले राखी व अन्य त्योहार पर होने वाली बिक्री में कमी है। बाहर से शहर में आने वाली चीजें भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने बताया कि हर साल इस समय तक राखी व स्वतंत्रता दिवस के लिए नया माल आ जाता था, लेकिन राज्य में तनाव के कारण अभी तक उनके पास नया माल नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की फोटो वाली पतंगों की ज्यादा डिमांड
बाजारों में राखी और स्वतंत्रता दिवस के लिए पतंगें आ गई हैं। इसमें तिरंगे और मोदी की फोटो वाली पतंगें खास तौर से पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य डिजाइन की पतंगें भी उपलब्ध हैं। दूसरी ओर रंग-बिरंगी राखियों से बाजार सजा हुआ है। रेशम की डोर से लेकर क्रिस्टल वाली राखियां उपलब्ध हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में हुई दूध की आपूर्ति
जम्मू। वीरवार सुबह गुज्जर समुदाय के लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दूध की आपूर्ति की। आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए, इसलिए रात में ही अधिकांश बाजारों में सड़क पर लगाए कंटीले तार हटा दिए गए थे। सुबह नौ बजे से दुकानों के शटर उठने शुरू हुए। इस बीच बाजार में लोग अनुच्छेद 370 के हटने संबंधी बात पर भी चर्चा करते दिखाई दिए। राज तिलक रोड, पक्का डंगा, दीवाना मंदिर, चौक चबूतरा, पंजतीर्थी, जैन बाजार, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, लखदत्ता बाजार के अलावा गांधीनगर क्षेत्र, तालाब तिल्लो, जानीपुर, न्यू प्लाट आदि क्षेत्र में दुकानें खुलीं। सब्जी मंडी सुबह से ही खुल गई थी। गली मोहल्लों और बाजारों में दुकानदारों ने थोक सामान की जमकर खरीदारी की। हालांकि अभी कई निजी बैंक, निजी संस्थान नहीं खुल पाए हैं। ब्यूरो

कोट
‘बाजार बंद रखना प्रशासन का सही कदम था’
पुरानी मंडी बिजनेसमैन एसोसिएशन के प्रधान जंग बहादुर के अनुसार वीरवार को दिनभर बाजार खुला रहा और माहौल शांतिपूर्ण रहा। लोगों ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खरीदारी की। जम्मू में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। लिंक रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बाजार को एहतियात के तौर पर कुछ दिन बंद रखना प्रशासन का सही कदम था। दुकानदारों ने भी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग किया है। बाजार खुलने पर हालात सामान्य रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed