फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Central Additional Secretary sees Covid management in Jammu and Kashmir

केंद्रीय अतिरिक्त सचिव ने जम्मू-कश्मीर में देखा कोविड प्रबंधन, अधिकारियों ने दी ये जानकारी

Wed, 03 Mar 2021 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Central Additional Secretary sees Covid management in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड संक्रमण बढ़ने के बाद जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से अतिरिक्त सचिव प्रीति पंत ने पहुंचकर विभिन्न चिकित्सा केंद्रों का दौरा कर कोविड चिकित्सा देखभाल और परीक्षण प्रबंधन को देखा।

विज्ञापन


संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजा जा रहा है। केंद्रीय सचिव का बुधवार को रेलवे स्टेशन जम्मू, लखनपुर आदि स्थानों पर जाना प्रस्तावित है, जिसके अगले दिन वीरवार को मुख्य सचिव जम्मू कश्मीर के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन और रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके बाद कोविड प्रबंधन की रिपोर्ट को केंद्र को सौंपा जाएगा।  
विज्ञापन


केंद्रीय अतिरिक्त सचिव ने मंगलवार सुबह पहुंचकर जम्मू एयरपोर्ट पर एक घंटा रुक कर कोविड सैंपलिंग की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जम्मू में सड़क और हवाई मार्ग से आ रहे यात्रियों की कोविड रैपिड और आरटीपीसीआर सैंपलिंग ली जा रही है। इसके बाद केंद्रीय सचिव ने जीएमसी में पहुंचकर कंट्रोल रूम, वैक्सीनेशन केंद्र, लेबोरेटरी, आइसोलेशन वार्ड आदि का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने बताया कि केंद्रीय सचिव ने कोविड प्रबंधन पर संतोष जताया है। केंद्रीय अतिरिक्त सचिव के दौरे से विभिन्न अस्पतालों में सक्रियता बढ़ाई गई है। नए संक्रमित मामले मिलने के बाद केंद्र से किसी अधिकारी का यह पहला दौरा है। ऐसी भी सूचना है कि केंद्रीय सचिव ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू से भी सचिवालय में मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed