फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   center will take decision to talk with separatists

'अलगाववादियों से बातचीत पर केंद्र सरकार लेगी फैसला'

Fri, 22 Jul 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Jul 2016 08:54 PM IST
सार

  • कहा किसी भी सूरत में सुरक्षा बलों का मनोबल कम नहीं करना चाहती भाजपा
  • केंद्र सरकार, भाजपा के केंद्रीय नेताओं को हालात की प्रतिदिन जानकारी दी जा रही

विज्ञापन
center will take decision to talk with separatists
सत शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा है कि कश्मीर में शांति बहाली के लिए अलगाववादियों से बातचीत पर केंद्र सरकार फैसला लेगी। उन्होंने कहा अलगाववादियों को बातचीत में शामिल करने का फैसला रियासती सरकार या कोई पार्टी नहीं ले सकती। इस फैसला केंद्र सरकार को ही लेना है और केंद्रीय सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हालात पर पूरी नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन


भाजपा महासचिव संगठन राम लाल के जम्मू दौरे व पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों, विधायकों व विभिन्न बोर्डों के वाइस चेयरमैन के साथ बैठक की पत्रकारों की जानकारी देते हुए सत शर्मा ने कहा कश्मीर में बने माहौल पर विस्तार से चर्चा के अलावा भाजपा के प्रदेश संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भाजपा चाहती हैं कि हालात जल्द सामान्य हो और अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से चले। कतार में खड़ा आखिरी व्यक्ति भी सरलता से बाबा बर्फानी के दर्शन करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा पार्टी नेताओं व मंत्रियों ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन को कश्मीर के हालात की जानकारी दी है। राष्ट्रीय नेतृत्व के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राज नाथ सिंह हालात पर निगरानी रखे हुए है और कश्मीर के कई जिलों में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। भाजपा को उम्मीद हैं कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे। 
 

नेकां शांति बहाली में बाधा बन रही

center will take decision to talk with separatists
कश्मीर में ह‌िंसा - फोटो : PTI
सर्व दलीय बैठक में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की आंखों से छलके आंसुओं पर पूछे सवाल पर सत शर्मा ने कहा कि उन्हें लगता हैं कि मुख्यमंत्री हालात से खासी चिंतित हैं और जल्द शांति बहाली चाहती हैं। इसलिए आंसुओं के माध्यम से भी उनकी दिल की बात निकली।

आतंकी बुरहान वानी के इन काउंटर की मुख्यमंत्री को जानकारी न होने के पीडीपी नेताओं के बयान पर सत शर्मा ने कहा कि दस लाख के ईनामी आतंकवादी बुरहान वानी की मौत सुरक्षा बलों के कामयाबी है। उन्होंने कहा यहां तक मुख्यमंत्री को जानकारी न होने का सवाल हैं तो स्थानीय प्रशासन के स्तर पर भूल चूक हो सकती है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कश्मीर के हालात पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सर्व दलीय बैठक में मुख्य विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस के शामिल न होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नेकां शांति बहाली में बाधा बन रही है।

उन्होंने कहा छोटी पार्टियां जिनका विधानसभा में कोई सदस्य नहीं है। वह भी सर्व दलीय बैठक में शामिल हुई और शांति बहाली के लिए अपने सुझाव दिए। नेकां का बैठक से किनारा करना बताता हैं कि वह शांति बहाली के प्रति गंभीर नहीं है। 

हिमलिंग छोटा होने से यात्रा में कमी 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि कश्मीर में बने हालात के अलावा पवित्र गुफा में इस बार भगवान शिव के हिमलिंग का आकार छोटा होने की वजह से भी यात्रा में कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed