{"_id":"5f2b20a68ebc3e3cc352c6bf","slug":"celebration-jammu-city-news-jmu215915040","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में भाजपा के 340 कार्यक्रम, बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में भाजपा के 340 कार्यक्रम, बांटी मिठाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने प्रदेश भर में 340 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने का दावा किया है। पांच अगस्त पर बुधवार को जम्मू संभाग में 300 और कश्मीर में 40 स्थानों पर तिरंगा फहराकर मिठाई बांटी गई। शहरों, कसबों से लेकर ग्राम स्तर पर प्रमुख चौक-चौराहों पर तिरंगा फहराने के अलावा घरों के ऊपर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराए गए।
भाजपा ने मुख्य कार्यक्रम कठुआ जिले में किया। यहां पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर 110 फुट ऊंचाई पर तिरंगा झंडा फहराया। वहीं, जम्मू में प्रदेश मुख्यालय में सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में तिरंगा झंडा फहराया गया। डोगरा चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण देव सिंह जंवाल, भारत माता चौक पर भाजपा के प्रदेश महासचिव संगठन अशोक कौल, कच्ची छावनी में पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा और अशोक कौल ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश को एक सूत्र में पिराने का सपना साकार किया है। इस अवसर पर 370 हटाने के लिए समय-समय पर हुए आंदोलन खासतौर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित प्रेम नाथ डोगरा की अगुवाई में हुए आंदोलन को याद कर बलिदान देने वालों को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
---
विपक्ष ने कहा - आवाज दबा रही सरकार
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि सरकार ने पाबंदियां लगाकर कांग्रेस को लोगों से आन लाइन संवाद भी नहीं करने दिया। उन्होंने कहा लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस ने आन लाइन स्पीक अप अभियान शुरू किया हुआ हैं लेकिन उसे भी करने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन ने विपक्ष के नेताआें पर गैरकानूनी पाबंदियां लगा रखी हैं जबकि भाजपा नेताओं को किसी भी गतिविधि के लिए खुली छूट दी गई है।