फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Celebrated Akshaya Tritiya as Deepotsav

अक्षय तृतीया को दीपोत्सव के रूप में मनाया

विज्ञापन
Celebrated Akshaya Tritiya as Deepotsav
akshay tritya
जम्मू। कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं के लिए अक्षय तृतीया को दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर घरों में दीप जलाकर कोरोना से मुक्ति तथा सभी के कल्याण की कामना की गई। शाम सात बजते ही कई घरों में दीपक की रोशनी की गई। इसमें पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, उद्योगपति सुनील शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विबोध गुप्ता ने सपरिवार घरों में दीप जलाए। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने तथा पीएम केयर्स में अधिकाधिक सहयोग करने की अपील की ताकि कोरोना से प्रभावी जंग लड़ा जा सके और देश को कोरोना मुक्त किया जा सके। ज्ञात हो कि महंत रोहित शास्त्री ने अक्षय तृतीया पर कोरोना के योद्धाओं के लिए दीप जलाने की लोगों से अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed