{"_id":"5cfb6c17bdec22071d1c07aa","slug":"ceasefire-voilation-by-pakistan-in-shahpur-sector-of-poonch-at-j-k","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ के शाहपुर सेक्टर के बाद गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ के शाहपुर सेक्टर के बाद गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी
Sat, 08 Jun 2019 01:34 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया इसके बाद शाम में पुंछ के गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। करीब 12 घंटों से पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और गोलाबारी जारी है।
विज्ञापन
बता दें कि, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कुछ दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने दिनदहाड़े जिले के शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। करीब एक घंटे तक पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, गोलाबारी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12.50 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर सेक्टर में काइयां फारवर्ड इलाके में स्थित सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने भी तत्काल जवाब देना शुरू किया। इसके चलते करीब एक घंटे बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी।
विज्ञापन