फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Machil sector

पाकिस्तान ने माछिल सेक्टर में आधा घंटे गोले दागे, सेना ने निष्क्रिय किए मोर्टार शेल

Wed, 24 Jun 2020 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Machil sector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं उड़ी सेक्टर में हाल ही में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बिना फटे रह गए मोर्टार शेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के करीब भारतीय सेना की डट और टेलरी पोस्ट को निशाना बनाया। आधा घंटा मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की 57 आरआर और 4 जैक राइफल्स के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह गोलाबारी करीब 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुई और करीब आधा घंटा जारी रही। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट

मोर्टार शेल सेना ने निष्क्रिय किए
वहीं सेना के बम निरोधक दस्ते ने उड़ी सेक्टर के नाम्बला गांव में दो बिना फटे मोर्टार शेल को निष्क्रिय किया। अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से शनिवार को इस इलाके में की गई गोलाबारी में 4 लोग घायल हुए थे। इस बीच नाम्बला के लोगों ने इलाके में अंडरग्राउंड बंकर बनाने की मांग भी की। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि अगर यह मोर्टार शेल फट जाते तो काफी नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed