{"_id":"5eed1a008ebc3e42d56e7a57","slug":"ceasefire-violation-jammu-news-jmu2125153110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने दागे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने दागे गोले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा/नौशेरा (राजोरी)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को भी एलओसी पर भारी गोलाबारी की। कश्मीर में टंगधार व करनाह सेक्टर तथा राजोरी में नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाके को निशाना बनाकर गोले दागे। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पाकिस्तान ने सीमांत जिले कुपवाड़ा के करनाह सेक्टर में मोर्टार से अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। इसके साथ ही टंगधार सेक्टर में भी कई चौकियों पर गोले दागे। गांवों में भी गोलाबारी की। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की जवाबी कार्रवाई में पीओके में पाकिस्तानी सेना को नुकसान होने की सूचना है। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने सुबह पौने 11 बजे राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में भी छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की। बाद में मोर्टार दागे जाने लगे। गोलाबारी शुरू होते ही जवानों ने मोर्चा संभालते हुए अग्रिम चौकियों से पाकिस्तान को जवाब देना शुरू किया।
आईबी पर तोड़ा संघर्ष विराम
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए चक सम्मन से पांच राडंड फायर कर भारत के गुरनाम पोस्ट को निशाना बनाया। सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।