फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation

पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर दागे गोले

विज्ञापन
ceasefire violation
ज्यौड़ियां/हीरानगर/नौशेरा। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में सोमवार दोपहर पाकिस्तानी सेना ने बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाया। दोनों तरफ से गोलाबारी दोपहर दो से शाम चार बजे तक जारी रही। इस दौरान बरडोह क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा, लेकिन गोलाबारी में किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं।

हीरानगर सेक्टर में रात भर की गोलाबारी
वहीं हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने रविवार देर रात 11 बजे बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाकर 13 मोर्टार दागे। इसके बाद अंधाधुंध 304 राउंड फायरिंग सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की। बीएसएफ ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी सेना को फायरिंग बंद करने पर विवश कर दिया। गोलाबारी सोमवार सुबह करीब पौने पांच बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

उधर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने शाम सात बजे से सवा आठ बजे तक गोलबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed