{"_id":"5ecd71118ebc3e9085018794","slug":"ceasefire-violation-jammu-news-jmu210773658","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने दागे रिहायशी क्षेत्रों में गोले, मकान क्षतिग्रस्त, मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने दागे रिहायशी क्षेत्रों में गोले, मकान क्षतिग्रस्त, मवेशी मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह तड़के मेंढर के बालाकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना के जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर घायल हो गए। इसके साथ ही तीन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना ने भी उसी क्रम में गोलाबारी का जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से संदोट गांव में महफूज-उर-रहमान और अजीम खान व एक अन्य का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके साथ ही उनके तीन पशुओं की मौत हो गई। साथ ही गोलाबारी में दर्जन भर मवेशी घायल हो गए हैं। नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में दहशत बनी हुई है। लोग घरों में ही बंद होकर रह गए हैं।
आईबी पर भी चांदवा पोस्ट पर दो घंटे की गोलाबारी
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दो घंटे गोलाबारी की। सोमवार देर रात एक बजे से मंगलवार तड़के तीन बजे तक पाकिस्तानी चिनाब रेंजर्स ने पप्पु चेक पोस्ट से सीमा सुरक्षा बल की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाते हुए 31 राउंड फायर किए। बीएसएफ जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को इसका करारा जवाब दिया। हालांकि इस गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान रात को गोलाबारी कर रहा है।