फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ceasefire violation in uri sector jammu kashmir by pakistan

जम्मू-कश्मीर: उड़ी सेक्टर में पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना कर रही जवाबी कार्रवाई

Sun, 20 Oct 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 20 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in uri sector jammu kashmir by pakistan
सीजफायर उल्लंघन (फाइल) - फोटो : ANI
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने शनिवार शाम फिर गोलाबारी शुरू की। पाकिस्तान की ओर से पिका व रुस्तम पोस्ट को निशाना बनाकर भारी गोले दागे गए। 
विज्ञापन


सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक दोनों ओर से गोलाबारी होती रही। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन

इससे पहले 13 अक्तूबर को उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का करारा जवाब देते भारतीय सेना ने उसके पांच सैनिक मार गिराए थे। पाकिस्तान की चार चौकियां भी तबाह हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलाबारी में 12 अक्तूबर को 18 मराठा लाई की सिग्नल यूनिट में तैनात जवान संतोष शहीद हो गए थे। 12-13 अक्तूबर को पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों नांबला, हथलंगा व सिलिकूट को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed