{"_id":"5a6f68ee4f1c1b8d268b7131","slug":"ceasefire-violation-in-uri-and-nowshera-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में पाक ने दागे गोले, संदिग्ध आतंकियों की घुसपैठ के मिले इनपुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में पाक ने दागे गोले, संदिग्ध आतंकियों की घुसपैठ के मिले इनपुट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Tue, 30 Jan 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी सेक्टर और नौशेरा क्षेत्र के बाबा खोड़ी क्षेत्र में सोमवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। उड़ी में दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने गोलाबारी शुरू की जो साढ़े चार बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। भारतीय जवानों ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। एसएसपी बारामुला इंतियाज हुसैन के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उड़ी सेक्टर के आस-पास कुछ आतंकी गतिविधि देखी जिसके बाद उन पर ओपन फायरिंग की जिसके बाद आतंकियों भी गोलीबारी करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से भी गोलीबारी शुरू हो गई। देर शाम तक दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी जारी थी। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आंतकी घुसपैठ की फिराक में थे।
विज्ञापन