{"_id":"5a2043444f1c1baf678bf058","slug":"ceasefire-violation-in-sahpoor-sector-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना ने शाहपुर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना ने शाहपुर सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
सीमापार से होती बमबारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार को लगातार दूसरे दिन भी पाक सेना ने जिले में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए सुबह तड़के जिले के शाहपुर सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर करीब दो घंटों तक गोलाबारी की। भारतीय सेना द्वारा भी मुंह तोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
गोलाबारी में किसी प्रकार का कोई नुकसान होने का कोई समाचार प्राप्त नहीं हो पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के करीब तीन बजे अचानक पाक सेना ने शाहपुर सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर पहले युनिवर्सल मशीन गनों से गोलीबारी की और बीच बीच में मोर्टार भी दागे।
विज्ञापन
पाक सेना की इस नापाक हरकत का क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके चलते करीब पांच बजे दोनों तरफ से गोलाबारी थम गई। इस गोलाबारी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि सुबह तड़के शुरू हुई इस गोलाबारी के बाद हमें इस बात का डर सता रहा था कि आज दिन भर गोलाबारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
पांच बजे के बाद क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर खामोशी छाए रहने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि इससे पूर्व बुधवार दोपहर बाद पाक सेना ने जिले की मेंढर तहसील के बलनोई, मनकोट और कृष्णा घाटी में सीज फायर का उलंघन किया था।