{"_id":"5e39bdd08ebc3ee5ee52cf95","slug":"ceasefire-violation-in-poonch-and-kashmir-several-sectors-by-pakistan-indian-army-retaliate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बाज नहीं आ रहा पाक, एलओसी पर तीसरे दिन भी की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बाज नहीं आ रहा पाक, एलओसी पर तीसरे दिन भी की गोलाबारी
Wed, 05 Feb 2020 12:24 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:24 AM IST
सार
- गुरेज सेक्टर के बगतोर इलाके में 50 से अधिक मकानों को नुकसान
- पुंछ के कीरनी, कस्बा और शाहपुर में सैन्य चौकियों को बनाया निशाना
विज्ञापन
सीजफायर का उल्लंघन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कीरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर और बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में गोलाबारी की।
गोलाबारी में दो मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जबकि 52 मकानों को नुकसान पहुंचा है। सेना ने गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। ज्ञात हो कि सोमवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे।
गुरेज सेक्टर के बगतोर इलाके में पाकिस्तान ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। सुबह करीब साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने एमएमजी और अन्य छोटे हथियारों से गोलाबारी शुरू की। गोलाबारी करीब आधा घंटे जारी रही।
विज्ञापन
एसडीएम केरन डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीम मंगलवार को प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायजा लेने गई थी। गोलाबारी दो मकान पूरी तरह तबाह हो गए हैं, जबकि 52 मकानों को नुकसान पहुंचा है। इलाके में कम्यूनिटी बंकर बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

वहीं, पुंछ जिले के कीरनी, कस्बा और शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोले दागे गए। मंगलवार शाम करीब सवा चार बजे पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की। रविवार को भी पाकिस्तान ने जिलेे के मेंढर और बालाकोट में कई घंटे गोलाबारी की गई थी, जिसमें कई मकानों को नुकसान पहुंचा था।
आतंकियों की घुसपैठ कराना असली मकसद
पुंछ में मंगलवार सुबह से खराब चल रहे मौसम के बीच पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों की घुसपैठ कराने की मंशा से सैन्य चौकियों और ग्रामीण क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। चौकस सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई के चलते पाकिस्तान का नापाक मंसूबा सफल नहीं हो पाया।