{"_id":"5c20705ebdec2257162fa383","slug":"ceasefire-violation-in-naushera-lam-sector-rajouri-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाक ने चौथे दिन भी सीमा पर किया सीजफायर उल्लंघन, स्कूल किए गए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाक ने चौथे दिन भी सीमा पर किया सीजफायर उल्लंघन, स्कूल किए गए बंद
Mon, 24 Dec 2018 11:06 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। यह चौथा दिन है जब पाक ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बनी पोस्ट पर गोलीबारी की है। भारी गोलीबारी होने के चलते डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर राजोरी ने सीमा से सटे पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी स्कूल आज के लिए बंद कर दिए हैं। सेना पाकिस्तान को लगातार सीमा पर मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
एसएसपी राजोरी यौगल मंहस ने बताया कि पाकिस्तान ने राजोरी के केरी और पुखेरनी सेक्टर में सोमवार सुबह भारी गोलीबारी की। जिसका करारा जवाब सीमा पर तैनात हमारे जवानों ने दिया। भारी गोलीबारी को देखते हुए इलाके के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं।
रविवार को तीसरे दिन भी पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के करमारा इलाके में भारतीय चौकियों और रेजिडेंशियल इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को भी कुपवाड़ा में एलओसी से सटे जमगुंड इलाके में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की 2/8 जीआर पोस्ट को निशाना बनाया था। इस दौरान सेना के दो जेसीओ स्नाइपर शॉट से शहीद हो गए थे।

SSP Rajouri, Yougal Manhas: Pakistan violated ceasefire in Keri and Pukherni sectors of Rajouri district today morning. Shelling is continuing, our forces are retaliating appropriately. The schools in the area have been closed for today. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/KhSEdbE3si
— ANI (@ANI) December 24, 2018