{"_id":"5c9f644abdec221444248201","slug":"ceasefire-violation-in-krishna-ghati-and-mankote-sector-of-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, मनकोट, कृष्णा घाटी और बालाकोट में भारी गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, मनकोट, कृष्णा घाटी और बालाकोट में भारी गोलाबारी
Sat, 30 Mar 2019 06:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर के बाद उठता धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर शनिवार की शाम पांच बजे दूसरे दिन भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जिले के मेंढर सब डिवीजन के मनकोट और कृष्णा घाटी क्षेत्र में भारी गोलाबारी की। देर शाम 7:20 बजे पाकिस्तान ने बालाकोट में भी गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें एक ग्रामीण घायल हो गया। सेना के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार को देर शाम करीब पांच बजे सेना की चौकियों के साथ ही नियंत्रण रेखा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों बनलोई, अपर सलोत्री, घानी, दबराज आदि को निशाना बना कर करीब एक घंटे तक भारी गोलाबारी की। सेना की तरफ से मुंहतोड़ जवाब मिलने पर एक घंटे बाद पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने एलओसी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मोर्टार दागे जिससे इन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मनकोट में पाकिस्तानी गोलाबारी में मुश्ताक अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन