{"_id":"5fd5bdf8015f6f7ad656c4df","slug":"ceasefire-violation-in-kathua-district-pakistan-rangers-fire-with-arms-and-ammunitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संघर्ष विराम का उल्लंघन, स्थानीय लोगों को बंकरों में काटनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संघर्ष विराम का उल्लंघन, स्थानीय लोगों को बंकरों में काटनी पड़ी रात
Sun, 13 Dec 2020 12:38 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम समझौते का एक बार फिर उल्लंघन किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे हीरानगर सेक्टर के पंसार सीमा चौकी इलाके में सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी रविवार तड़के पौने चार बजे तक जारी रही, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को भूमिगत बंकरों में रात काटनी पड़ी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के कारण भारतीय पक्ष में किसी के प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।