{"_id":"5a5e19b24f1c1b1d368b4c37","slug":"ceasefire-violation-in-chakka-da-bag-in-poonch-captain-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बौखलाए पाकिस्तान ने चक्कां दा बाग में दागे गोले, सेना का कैप्टन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बौखलाए पाकिस्तान ने चक्कां दा बाग में दागे गोले, सेना का कैप्टन घायल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
सीमापार से होता बमबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चक्कां दा बाग क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार तड़के तक भारी गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पाक सेना की तरफ से की गई गोलाबारी में मंगलवार तड़के भारतीय सेना का एक कैप्टन घायल हो गया, जिसे सुबह एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया। घायल कैप्टन बैंगोरिया 15 मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट में तैनात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस खबर की सेना ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन खुफिया एजेंसियाें द्वारा भी कैप्टन के घायल होने की सूचना अपने उच्च अधिकारियों की दी गई है। सोमवार को पुुंछ-रावलाकोट बस सेवा की रवानगी के समय पाकिस्तानी सेना ने चक्कां दा बाग क्षेत्र में गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
इसके बाद देर रात 12:15 से सुबह छह बजे तक पाक सेना द्वारा भारी गोलाबारी की गई। इस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।