फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire Violation by Pakistani forces at LOC in Baktur sector Bandipora in North Kashmir

आतंक पर प्रहार होने से बौखलाया पाकिस्तान, फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, दागे मोर्टार

Tue, 04 Feb 2020 11:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Feb 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire Violation by Pakistani forces at LOC in Baktur sector Bandipora in North Kashmir
loc - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने बांदीपोरा जिले के बक्तूर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी मोर्टार शेलिंग और गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस हरकत का माकूल जवाब दे रही है। इससे पहले सोमवार को पुंछ पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में लगातार दूसरे दिन भी गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई। सेना की दो जाट तथा 17 बिहार रेजीमेंट की ओर से पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया गया। पाकिस्तान की ओर से देर शाम तक गोलाबारी जारी रही।

विज्ञापन


दूसरी ओर शाम लगभग साढ़े छह बजे पाकिस्तान ने बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी। इस बीच सेना ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन


तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे गए। इसमें एक नागरिक गोला लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद सलीम (50) के रूप में हुई है। एसएसपी ने नागरिक की मौत की पुष्टि की है। गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रशासन का कहना है कि बुलेट प्रूफ वाहनों को तैयार रखा गया है। साथ ही ग्रामीणों के लिए सुरक्षित स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो इन्हें शिफ्ट किया जाएगा।

Trending Videos

गुरेज में हल्के हथियारों का इस्तेमाल

इस बीच गुरेज सेक्टर में भी पाकिस्तान ने हल्के हथियारों से सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि यहां किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। रविवार को पाकिस्तान ने तंगधार के अलावा बांदीपोरा जिले में गुरेज तथा पुंछ जिले में बालाकोट व मेंढर सेक्टर में गोलाबारी की थी। इसमें गुरेज सेक्टर में एक जवान घायल हो गया था। मेंढर के गोलद गांव में गोले गिरने से कुछ घरों को नुकसान पहुंचा था।

पुंछ के मंगनाड़ टॉप क्षेत्र में गोला-बारूद बरामद
रोमियो फोर्स, 39 आरआर और पुलिस ने सोमवार को संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मंगनाड़ टॉप क्षेत्र के मिर्चीगढ़ जंगल में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। ठिकाने से एके 47 राइफल की एक मैगजीन, 19 गोलियां, चार चाइनीज बैट्री, तीन हैंड ग्रेनेड चाइनीज, छह टिफिन बॉक्स, दो बड़े बैट्री एंटीना और चार थर्मस बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद थाने में मामला दर्ज करने के साथ ही जब्त किए गए सामान की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed