{"_id":"5e54cb128ebc3ef4087c4422","slug":"ceasefire-violation-by-pakistani-army-in-shahpur-sector-of-poonch-district-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने बरसाए गोले, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने बरसाए गोले, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी
Tue, 25 Feb 2020 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम किया जा रहा है। आए दिन पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज यानी कि मंगलवार को पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में सीमा पार से गोले दागे गए। हालांकि किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
इससे पहले नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा, कीरनी और गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। जिसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बा और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की। ये गोलाबारी थमी नहीं थी कि साढे़ छह बजे गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा में भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
धमाकों की आवाज पुंछ नगर में भी सुनाई दे रही थी। हालांकि कहीं से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। देर रात तक तक गोलाबारी जारी थी। गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।