{"_id":"5eabfbb18ebc3e90294c3331","slug":"ceasefire-violation-by-pakistan-in-uri-sector-of-north-kashmir-s-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान शहीद, चार नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान शहीद, चार नागरिक घायल
Sat, 02 May 2020 01:07 AM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उड़ी और रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रजमान माह के पहले शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी की। इसमें दो जवान शहीद हो गए। एक अन्य जवान और चार नागरिक भी घायल हुए हैं। सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसमें पीओके में पाकिस्तान की कुछ चौकियां तबाह होने की सूचना है।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने हालांकि, जवानों के शहीद होने की पुष्टि नहीं की है। बताया कि पाकिस्तान ने शाम साढ़े तीन बजे रामपुर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। इसमें तीन जवान घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पास के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायल नागरिकों में चुरुंदा गांव की बशीर अहमद की 12 वर्षीय बच्ची शहनाज बानो और लियाकत अली की पत्नी ताहिरा बानो (20), बशीर अहमद खटाना का चार वर्षीय पुत्र तौसीफ अहमद तथा हसनदीन कोली की पत्नी हसन बी शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। मोर्टार और एलएमजी जैसे हथियारों से गोलाबारी की।
विज्ञापन
कई गांवों में रही अफरातफरी
चुरुंदा, बटग्रां, हथलंगा, मोथल, सहूरा, सिलीकूट, बालकोट, नामब्ला, गरकोट आदि इलाकों में गोलाबारी से अफरातफरी और दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय नागरिक आफताब वानी ने बताया कि इस बार उड़ी टाउन तक भी एलएमजी फायर पहुंचे। कुछ गोलियां उनके घर पर भी लगीं जिससे मकान के शीशे टूट गए। कुछ और मकानों को भी नुकसान हुआ है।
पाकिस्तान घुसपैठ के लिए लगातार कर रहा गोलाबारी
पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ दिनों से जम्मू संभाग में राजोरी व पुंछ तथा कश्मीर संभाग में बारामुला, कुपवाड़ा व बांदीपोरा जिले में एलओसी पर लगातार गोलाबारी की जा रही है। बताते हैं कि गोलाबारी की आड़ में पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को इस पार धकेलने की साजिश में जुटा हुआ है।