जम्मू कश्मीरः पाकिस्तान ने उड़ी में किया सीजफायर का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई में बंकर तबाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीमा पर अपनी नापाक हरकत को अंजाम दिया है। भारत के बार बार चेतावनी देने के बावजूद पाक अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से उड़ी के हाजीपीर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।
भारतीय जवानों ने भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान का बंकर पूरी तरह से तबाह हो गया है। हलांकि इस बात की अभी कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं की गई है। इस फायरिंग में सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले तीन ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इस गोलाबारी में पाक की ओर से हल्के हथियारों का प्रयोग करके सेना की चौकियों के साथ ही सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। हालांकि इस फायरिंग में किसी भी प्रकार के अन्य जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।Cease Fire violation by Pakistan in Churanda,Silikote area of Hajipeer Sector of Uri.03 civilians sustain injuries and are being evacuated to https://t.co/xknFmyVEB0 loss of property reported sofar.@MehboobaMufti @HMOIndia @spvaid @KashmirPolice @DIGBaramulla @BaramullaPolice
विज्ञापन विज्ञापन— J&K Police (@JmuKmrPolice) February 19, 2018
गौरतलब है कि रविवार को पुंछ जिले में भारतीय सेना को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय जवानों ने पाक की ओर से घुसपैठ कर रहे आतंकियों के एक समूह को घुसपैठ करने से रोक लिया और एक आतंकी को भी मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी सीमा पर तैनात जवानों पर बैट हमला करने के फिराक में थे। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है।