फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire violation by Pakistan in Qasba kerni and Shahpur sector in jammu kashmir

Ceasefire Violation: कस्बा-कीरनी और शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तान ने बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Sat, 22 Aug 2020 02:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Ceasefire violation by Pakistan in Qasba kerni and Shahpur sector in jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा-कीरनी और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से अकारण की गई इस नापाक हरकत का  भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। इससे पहले शुक्रवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की थी।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक की गई गोलाबारी में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार भी दागे थे। पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों की वजह से नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव चक चंगा में पाकिस्तानी गोलाबारी से परेशान लोगों ने पलायन की चेतावनी दी है। लोगों ने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीणों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार रात को पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध गोलाबारी से चक चंगा गांव के एक मंदिर सहित कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। एक घर की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जो कभी भी गिर सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस भीषण गोलाबारी में उन्हें मजबूरन अपने घरों के कोने में छिपकर जागकर पूरी रात गुजारनी पड़ी। बंकरों में भी पानी भरा हुआ है जिस कारण लोग उनमें भी शरण नहीं ले पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed