फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ceasefire Violation by Pakistan in many sector of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलाबारी में एक जवान शहीद, आठ घायल

Mon, 18 Mar 2019 10:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 Mar 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Ceasefire Violation by Pakistan in many sector of jammu and kashmir
शहीद करमजीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। जम्मू-कश्मीर के ज्यौड़ियां में एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बटल और नत्थू टिब्बा में रविवार से पाकिस्तान सीजफायर उलंघन कर रहा है।

विज्ञापन


गोलीबारी में भारत का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि गोलाबारी में आठ जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल उदमपुर में इलाज के लिए ले जाया गया है। 
विज्ञापन


शहीद की पहचान सिपाही करमजीत सिंह (24) के रूप में हुई है। गोलाबारी में सिपाही करमजीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। करमजीत सिंह पंजाब के मोगा जिले के धर्म कोट तहसील के जनेर गांव निवासी थे। करमजीत सिंह का जन्म 15 नवंबर 1994 को हुआ था। करमजीत सिंह अभी तक अविवाहित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सीजफायर सुबह करीब साढ़े पांच बजे से करीब साढ़े सात बजे तक हुआ। इस दौरान दोनों तरफ से भारी मोर्टार दागे गए। 

जिसमें भारतीय सेना को नुकासन पहुंचा। इससे पहल जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना ने सोमवार सुबह 5.30 मिनट पर मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इससे पहले रविवार की शाम को पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7.30 गोलाबारी की, जिसमें गांव बलडो निवासी रमेश लाल की गाय घायल हो गई है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले घरों तक पहुंच गए। गोलाबारी में अन्य नुकसान नहीं हुआ है।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सीमार्ती गांवों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की, जिसका जवाब सेना के जवानों ने भी दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना की एक पोस्ट के तबाह होने की भी जानकारी मिली है।

फायरिंग साढ़े दस बजे तक जारी रही, जिसमें पाकिस्तानियों ने मोर्टार भी दागे। चार घंटे तक जारी रही गोलाबारी के चलते क्षेत्र के गांव बलडो, जोगवां, बटल तथा ढखर के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed