{"_id":"5d3ea70d8ebc3e6cb66e8a26","slug":"ceasefire-in-shahpur-sector-poonch-one-12-days-toddler-killed-in-shelling-in-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने की फायरिंग, 12 दिन के नवजात की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने की फायरिंग, 12 दिन के नवजात की मौत, दो घायल
Tue, 30 Jul 2019 07:58 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
पाक की गोलाबारी में 12 दिन के नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती के झूठे वादे करने वाला पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना किस प्रकार जानबूझ कर नियंत्रण रेखा के आसपास बसे ग्रामीणों को अपनी गोलाबारी का निशाना बनाती है। इसका प्रमाण रविवार और सोमवार को पुंछ जिले के शाहपुर गांव में देखने को मिला, जहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मात्र 12 दिन के मासूम की गोलाबारी में मौत हो गई वहीं मां और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रविवार को उन्हें कड़े प्रयासों से गोलाबारी के बीच से निकालकर पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। 12 दिन के बच्चे को गोलाबारी का निशाना बनाए जाने से हर किसी के दिल में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ रोष और नफरत देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल मोहम्मद आरिफ और फातिमां जान की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं फातिमां के 12 दिन के मासूम की मौत सोमवार सुबह इलाज के दौरान हो गई। इनके रिश्तेदारों का कहना है फातिमां का परिवार अपने मकान के अंदर रात को खाना खाने की तैयारी कर रहा था तभी पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागा गया एक गोला छत को भेदता हुआ अंदर आ गिरा। इससे तीनों घायल हो गए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से शाम पांच बजे से शाहपुर, सावजियां सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू की गई थी। इसके बाद करीब नौ बजे से मेंढर सब डिवीजन के मनकोट में भी पाकिस्तानी सेना ने नापाक हरकत को अंजाम देना शुरू कर दिया था। सीमापार से गोलाबारी सोमवार सुबह तक जारी रही।