{"_id":"5e5577c98ebc3ef3d538e7ae","slug":"ceasefire-broken-average-of-four-times-every-day-after-air-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एयर स्ट्राइक के बाद हर दिन औसतन चार बार सीजफायर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एयर स्ट्राइक के बाद हर दिन औसतन चार बार सीजफायर तोड़ा
Wed, 26 Feb 2020 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाकोट पर एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान ने नापाक हरकतें नहीं छोड़ी हैं। एलओसी पर लगातार सीजफायर तोड़ा गया। सेना पर हमलों की कोशिश की गई। बैट हमले और घुसपैठ के प्रयास हुए। रिहायशी इलाकों को टारगेट किया गया। हर दिन औसतन चार बार सीजफायर तोड़ा गया। एलओसी पर आतंकियों से लोहा लेते हुए 16 जवान शहीद भी हुए हैं।
विज्ञापन
पिछले एक साल में पाकिस्तान ने एलओसी पर 2500 से अधिक बार सीजफायर तोड़ा है। इस दौरान पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कम से कम एक साल में पाकिस्तान के 50 सैनिकों को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया। एलओसी से घुसपैठ करते हुए तीन दर्जन से अधिक आतंकी भी मारे गए।
विज्ञापन
आतंकियों ने एक साल में एलओसी से 60 बार घुसपैठ की कोशिश की है। सीमा पर लगातार तनाव रहने से एलओसी के पास रहने वाले लोग भी परेशान है। पाकिस्तान रिहायशी इलाकों को टारगेट कर रहा है। इसमें एक दर्जन नागरिकों की जान चली गई है।
विज्ञापन
एक साल में 163 आतंकी मारे गए
उधर, पाकिस्तान के बीते साल 163 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से 40 आतंकी एलओसी पार करते हुए ढेर किए गए।