फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cease Fire Violation By Pakistani Army in Shahpur and Kerni Sector Of Poonch Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: आईबी और एलओसी पर पाकिस्तान ने देर रात तक बरसाए गोले

Sun, 29 Sep 2019 04:57 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 29 Sep 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Cease Fire Violation By Pakistani Army in Shahpur and Kerni Sector  Of Poonch Jammu Kashmir
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तान ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) व एलओसी दोनों जगह सीजफायर का उल्लंघन कर गोले दागे। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


कठुआ जिले में हीरानगर सेक्टर के बार्डर आउट पोस्ट मनियारी और सतपाल के बीच चल रहे बांध निर्माण कार्य से बौखलाए पाकिस्तान ने शनिवार की शाम पौने आठ बजे भारी गोलाबारी शुरू कर दी। 17 सितंबर से लगातार पाकिस्तान काम बंद करवाने को लेकर गोलाबारी का दौर जारी रखे हुए है। अब तक 52 एमएम मोर्टार दाग रहे पाकिस्तान ने बड़े गोले दागे तो धमाके कई किलोमीटर तक सुनाई देते रहे। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने भी छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर गोलाबारी का जवाब दिया। पाकिस्तान ने बीते वीरवार को ही अपने सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को खाली करवा दिया था जिसके बाद एहतियातन भारतीय सीमा में आईबी से पांच किलोमीटर दायरे के स्कूलों को भी पाकिस्तानी गोलाबारी के अंदेशे से प्रशासन ने शुक्रवार को बंद करवाया था। शनिवार को सामान्य रूप से स्कूल खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को शाम छह बजे नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के कीरनी और शाहपुर सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। इसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात तक गोलाबारी जारी थी।


मोर्टार शेल किया निष्क्रिय
सीमापार से लगातार हो रही गोलाबारी के दौरान नियंत्रण रेखा पर दागे गए 120 एमएम के मोर्टार को सेना ने  निष्क्रिय किया। नौशेरा सेक्टर के पुखरणी गांव के लोगों ने सेना के आर्डिनेंस विभाग से संपर्क किया था। बताया कि गांव में पाकिस्तान की तरफ से दागा गया मोर्टार पड़ा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने शेल को नष्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed